Thursday, 26 January 2012

घर के आँगन में तुलसी का पौधा क्यूँ ?

प्रत्येक सद्गृहस्थ के घर के आँगन में प्रायः तुलसी का पौधा लगा होता है यह हिंदू परिवार की एक महत्वपूर्ण पहचान भी है स्त्रियां इसके पूजन के द्वारा अपने सौभाग्य एवं वंश के समृद्धि की रक्षा करती हैं रामभक्त श्री हनुमान जब सीता माता की खोज में लंका गए तो वहाँ एक मात्र घर के आँगन में तुलसी का पौधा देख कर वे जान गए कि यह एक धर्मी का घर है व उन्होंने लंका दहन के समय में वह घर छोड दिया जिसके बारे में गोस्वामी तुलसी दास जी कहते हैं 
"रामायुध अंकित गृह ,शोभा बरनि ना जाये 
नव तुलसी का वृन्द तहं ,देख हरष कपिराय "

अति प्राचीन काल से ही तुलसीपूजन प्रत्येक सद्गृहस्थ के घर पर होता आया है तुलसीपत्र चढाये बिना शालिग्राम पूजन नहीं होता,भगवानविष्णु चढाये प्रसाद,श्राद्ध भोजन.देवप्रसाद,चरणामृत व पंचामृत में तुलसी पत्र होना आवश्यक है अन्यथा उसका भोग देवताओं को लगा नहीं माना जाता 
मरते हुए प्राणी को अंतिम समय में गंगाजल के साथ तुलसी पत्र देने से अंतिम श्वास निकलने में अधिक कष्ट नहीं सहन करना पड़ता तुलसी के जैसी धार्मिक एवं औषधीय गुण किसी अन्य पादप में नहीं पाए जाते हैं
तुलसी के माध्यम से कैंसर जैसे प्राण घातक रोग भी मूल से समाप्त हो जाता है आयुर्वेद के ग्रंथों में ग्रंथों में तुलसी की बड़ी भारी महिमा का वर्णन है इसके पत्ते उबालकर पीने से सामान्य ज्वर,जुकाम,खांसी तथा मलेरिया में तत्काल रहत मिलती है तुलसी के पत्तों में संक्रामक रोगों को रोकने की अद्भुत  शक्ति है सात्विक भोजन पर मात्र तुलसी के पत्ते को रख देने भर से भोजन के दूषित होने का काल बढ़ जाता है जल में तुलसी के पत्ते डालने से उसमें लम्बे समय तक कीड़े नहीं पड़ते तुलसी की मंजरियों में एक विशेष सुगंध होती है जिसके कारण घर में विषधर सर्प प्रवेश नहीं करते परन्तु यदि रजस्वला स्त्री इस पौधे के पास से निकल जाये तो यह तुरंत म्लान हो जाता है अतः रजस्वला स्त्रियों को तुलसी के निकट नहीं जाना चाहिए 
रणवीर भक्तिरत्नाकर के अनुसार तुलसी के पौधे की सुगंध जहाँ तक जाती है वहाँ दिशाओं व विदिशाओं को पवित्र करता है एवं उदभिज,श्वेदज,अंड तथा जरायु चारों प्रकार के प्राणियों को प्राणवान करती हैं अतः अपने घर पर तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं तथा उसकी नियमित पूजा अर्चना भी करें आपके घर के समस्त रोग दोष समाप्त होंगे 
जय तुलसी मैय्या 


2 comments:

  1. बहुत अच्छा आलेख| तुलसी माँ की जय| नारियों ने तुलसी माँ की पूजा अवश्य करनी चाहिए|

    ReplyDelete
  2. bahut hi badhiya .....!

    jai hindu rashtra...!!

    ReplyDelete